July 27, 2024
Tark shastra तर्कशास्त्र - न्याय शास्त्र, प्रमाण क्या होता है ? प्रमा के भेद

tark shastra, nyaya shastra

बचपन में दसवीं कक्षा में, गणित में हम लोग प्रमेय सिद्ध करते थे, पर तब कभी ध्यान नहीं दिया कि ये प्रमेय शब्द का क्या अर्थ होता है ? वास्तव में हम गणित कर रहे होते थे, पर तर्कशास्त्र के अनुसार ! प्रमेय माने होता है, वो वाक्य, वो विषय, जिसे तर्क से सिद्ध करना होता है | और फिर हम, उस प्रमेय को सिद्ध करते थे | कमाल है, हम बचपन में तर्कशास्त्र को छू कर निकल गए, और कभी ध्यान नहीं गया |

बड़े हुए, तो बात बात पर, प्रमाण मांगने लगे ! पर कभी नहीं सोचा कि प्रमाण क्या होता है ? प्रमा क्या होती है ? प्रमाता कौन होता है ? प्रमा के कितने भेद होते हैं !!! पर बात हम प्रमाण की करते हैं, जब भी बात करते हैं या बहस करते हैं ! दरअसल, हम बिना शास्त्रों के अध्ययन के, उनको फॉलो करने का भ्रम पाले हुए हैं |

तर्कशास्त्र, सभी के जीवन का एक मूलभूत अंग है पर हम पढ़ते नहीं है, जानते नहीं है | जानना चाहिए ! आज के इस छोटे से वीडियो में, हम तर्कशास्त्र के ही कुछ मूलभूत अवयवों की परिभाषा जानेगे, जैसे कि प्रमा, प्रमेय, प्रमाता, प्रमाण आदि क्या होते हैं |

यदि वीडियो अच्छा लगे, तो इसे अपने परिवार, मित्रों और सोसाइटी में शेयर अवश्य करें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page