July 27, 2024
thumbnail आत्मा क्या है ? मन, बुद्धि, इन्द्रियां कैसे काम करते हैं ? कर्मयोग और ज्ञानयोग क्या है ?

आत्मा क्या है ? मन, बुद्धि, इन्द्रियां कैसे काम करते हैं ? कर्मयोग और ज्ञानयोग क्या है ?

भारतीय धर्म/दर्शन को लेकर, आमजन के अंदर अनेकों जिज्ञासा होती हैं पर व्हाट्सप्प और सोशल मिडिया के जमाने में, उस जिज्ञासा का अंत, किसी अधकचरी चीज पर जाकर हो जाता है अथवा वो जिज्ञासा स्वयं ही मर जाती है क्योंकि जिज्ञासा की प्यास को समाप्त करने की इच्छा ही खत्म हो जाती है | पर क्या हो कि उन प्रश्नो के उत्तर जानने के लिये प्रयास किये जाएँ ! जाहिर है, प्रश्न हैं तो उत्तर भी अवश्य होंगे | जैसे चाबी है तो ताला भी अवश्य होगा, वैसे ही प्रश्न है तो उत्तर भी अवश्य होगा |

ये वो प्रश्न हैं, जो अक्सर पूछे जाते हैं किन्तु इनके उत्तर आसानी से नहीं मिलते हैं, आसान भाषा में नहीं मिलते हैं | केवल ये प्रश्न ही नहीं, बल्कि तन्मात्रा क्या होती है ? कैसे काम करती हैं ? मन को कैसे कण्ट्रोल करें ? व्रत क्या होता है ? अध्यात्म क्या होता है ? शरीर क्या है ? कैसे कार्य करता है ? और भी बहुत कुछ है, इस वीडियो में, जो कहीं और आसानी से नहीं मिलेगा |

कुछ लोग ये भी कहते हैं कि धर्म में तर्क नहीं होता, चिंतन नहीं होता पर सच में क्या उनका ये निष्कर्ष कुछ जान कर आया है, या बिना सोचे समझे, बिना स्वयं चिंतन और प्रश्न किये ही, ऐसा निष्कर्ष निकाल देते हैं | भारतीय चिंतन को, ऐसे ही महान नहीं कहा जाता है | इस वीडियो को उपरोक्त विषयों को समझने के लिये अंतिम मिनट तक देखा और सुना जान चाहिये | अधिक से अधिक शेयर किया जाना चाहिये ताकि सभी लोगो को ये महत्वपूर्ण बातें पता चलें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page