क्या शिखंडी सच में हिंजड़ा था ? क्यों परशुराम भीष्म को न जीत सके ?

bheeshm क्या शिखंडी सच में हिंजड़ा था ? क्यों परशुराम भीष्म को न जीत सके ?

आज हम बात करेंगे, महाभारत से मेरी पसंदीदा कथा की | जब दुर्योधन पूछता है भीष्म से कि आप शिखंडी से युद्ध क्यों नहीं करना चाहते ? बहुत से लोग, जिन्होंने टीवी पर महाभारत देखी है, वो समझते हैं कि शिखंडी नपुंसक (हिजड़ा) था इसलिये भीष्म ने शिखंडी पर शस्त्र नहीं चलाया जबकि ये पूरी तरह से गलत है | महाभारत में शिखंडी को कहीं भी हिजड़ा नहीं बताया गया है लेकिन एक पूरी पीढ़ी, टीवी पर महाभारत को देखकर, शिखंडी को हिंजड़ा समझती है | जबकि सत्य ये है कि महाभारत में युद्ध के समय शिखंडी पुरुष था |

फिर जब शिखंडी पुरुष था तो फिर भीष्म ने शिखंडी से युद्ध क्यों नहीं किया, उसके वर्णन में, भीष्म ने शिखंडी के पूर्वजन्म की कथा सुनाई और फिर मेरा पसंदीदा विषय आता है, भीष्म और परशुराम का युद्ध ! युद्ध वैसा नहीं हुआ, जैसा टीवी में दिखाया गया | आज हम सुनेगे, वो अद्भुत कथा, जैसी महाभारत में लिखी हुई है | उसके पीछे छिपे अन्य सन्दर्भ ! आप भी सुनेंगे तो अवश्य रोमांचित होंगे उस युद्ध के बारे में ! आखिर, परशुराम भीष्म से कैसे हार गये ? जिन्होंने 21 बार धरा को क्षत्रियों से वंचित किया, वो एक क्षत्रिय से कैसे हार गये और भीष्म को नहीं मार पाये |

यदि आपको ये वीडियो अच्छा लगे, तो आप भी इसे अवश्य शेयर करें !

One thought on “क्या शिखंडी सच में हिंजड़ा था ? क्यों परशुराम भीष्म को न जीत सके ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page